Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

इस सीट पर कांग्रेस ने खेला मुस्लिम कार्ड, सपा में बढ़ी बेचैनी,

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-शाहजहांपुर में कांग्रेस से मुस्लिम प्रत्याशी घोषित होने से सपा में बेचैनी बढ़ी है। भाजपा और बसपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद नगर निगम का चुनाव काफी दिलचस्प होने की संभावना है।

शाहजहांपुर में सोमवार से नामांकन शुरू हो गए, मगर अभी नगर निकायों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। वहीं सपा से महापौर पद के लिए घोषित प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। कांग्रेस से मुस्लिम प्रत्याशी घोषित होने से सपा में बेचैनी बढ़ी है। भाजपा और बसपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद नगर निगम का चुनाव काफी दिलचस्प होने की संभावना है।

शाहजहांपुर नगर निगम के लिए महापौर का पहली बार चुनाव होना है। तीन मंत्रियों का शहर होने के कारण इस पद पर जीत हासिल करना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। पार्टी में अंदरखाने प्रत्याशी को लेकर मंथन हो चुका है। 

जल्द हो सकती है प्रत्याशियों की घोषणा 

संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजा जा चुका है। अब फैसला हाईकमान को करना है। रविवार को पहले चरण में होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशी भाजपा ने घोषित कर दिए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एक या दो दिन में पार्टी शाहजहांपुर के प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। हालांकि सबसे ज्यादा निगाहें महापौर के प्रत्याशी के एलान पर टिकी हुईं हैं।

सपा ने अर्चना वर्मा को मेयर प्रत्याशी घोषित कर शुरुआती बढ़त बनाने का प्रयास किया है। मतदान में महज 25 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सपा प्रत्याशी को जनसंपर्क और तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा। अर्चना ने अपना जनसंपर्क शुरू भी कर दिया है। वह जल्द ही नामांकन कराएंगी।

कांग्रेस ने निकहत इकबाल को बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस ने नगर निगम में महापौर पद के लिए मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव खेला है। रविवार दोपहर को उनके नाम की घोषणा कर दी गई। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस ने पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इकबाल अंसारी की पत्नी निकहत इकबाल को प्रत्याशी घोषित किया है।

दसवीं पास निकहत इकबाल ने 1996 में महिला सीट होने पर शाहजहांपुर नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। तब वह दूसरे नंबर पर रहीं थीं। उनके बेटे अनस इकबाल सपा में अल्पसंख्यक सभा में राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। निकहत ने सपा में टिकट पाने को आवेदन भी किया था। सपा से अर्चना वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने से क्षुब्ध होकर अनस इकबाल ने लखनऊ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

मुस्लिम मतों के बिखराव की आशंका से सपा बेचैन

नगर विधानसभा के साथ ही अभी तक पालिका अध्यक्ष के चुनाव में मुस्लिम मतदाता खास भूमिका निभाता रहा है। पहली बार होने वाले महापौर के चुनाव में करीब सवा तीन लाख मतदाता मतदान करेंगे। इनमें से एक लाख से ज्यादा वोट मुस्लिम बिरादरी का है। सपा यादव और मुस्लिम वोटों पर काफी भरोसा करती है। गत विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी तनवीर खां को एक लाख से ज्यादा वोट मिले थे। 

ऐसे में कांग्रेस ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर सपा के वोटों में सेंधमारी की तैयारी कर ली है। इससे सपा खेमे में हलचल बढ़ी है। अब निगाहें बसपा के प्रत्याशी पर टिकी हुईं हैं। अगर यहां से भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट मिलता है तो सपा को नुकसान हो सकता है। हालांकि अर्चना वर्मा लोध (किसान) बिरादरी से आती हैं। लोध बिरादरी का भी वोट शहर में अच्छी-खासी संख्या में है। सपा की रणनीति मुस्लिम, यादव, लोध बिरादरी के साथ ही सभी वर्गों के लोगों के वोट पर टिकी हुई है।